न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: सोशल मीडिया X पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है. रोहिणी आचार्य ने अपनी पोस्ट में कहा कि नीतीश कुमार ने अपने पुराने गठबंधन छोड़कर भाजपा का समर्थन किया और इस वजह से अब भाजपा की कठपुतली बन चुके है. उन्होंने लिखा कि नीतीश कुमार की “सोचने-समझने की शक्ति पूरी तरह क्षीण हो चुकी है” और भाजपा ने उनकी कमजोर नस पर नियंत्रण कर रखा है. रोहिणी आचार्य ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा अपने सहयोगियों की राजनीतिक कब्र खोदने और उन्हें दबाने के लिए जानी जाती है, और महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के साथ हुई घटनाओं को देखते हुए नीतीश कुमार ने खुद अपनी राजनीतिक स्थिति कमजोर बनाई. रोहिणी आचार्य ने आगे कहा कि यह भाजपा के तुगलकी फरमान के तहत नीतीश कुमार की रजामंदी का परिणाम है और अब उन्हें अपने फैसलों की पूरी जिम्मेदारी खुद उठानी होगी.
"अपनों" के साथ बारम्बार बेवफाई करने वाले नीतीश कुमार जी ..
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 5, 2026
खुद के गर्त में धकेले जाने और अपनी बदहाली के आप खुद जिम्मेदार हैं
आपके साथ आज जो हो रहा आप उसके ही हक़दार हैं ..
आज अवसरवादिता के शिखर पुरुष श्री नीतीश कुमार जी को जैसा निर्णय लेने के लिए भाजपा के द्वारा मजबूर किया गया… pic.twitter.com/KP30q2sFqI
यह भी पढ़े: चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए बधाई दी, सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट