न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: जेडीयू प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का एक और भावुक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है, जिसने सियासी हलकों में चर्चा तेज कर दी हैं. इस पोस्ट में रोहिणी ने बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में ‘बड़ी विरासत’ पर अपनों की ही चोट का दर्द बयां किया हैं.
रोहिणी आचार्य ने अपने संदेश में लिखा कि किसी विरासत को मिटाने के लिए बाहरी दुश्मनों की जरूरत नहीं होती, बल्कि अपने और नए बने अपने ही काफी होते हैं. उनके शब्दों से यह संकेत मिला कि भीतरघात और अपनों की उपेक्षा से सबसे गहरी चोट लगती हैं. पोस्ट में यह दर्द साफ झलका कि जब पहचान और वजूद देने वालों के निशान मिटाने पर अपने ही उतारू हो जाएं, तब हैरानी नहीं बल्कि गहरी पीड़ा होती हैं. रोहिणी ने आगे लिखा कि जब विवेक पर पर्दा पड़ जाता है और अहंकार हावी हो जाता है, तब विनाश ही आंख-कान बनकर बुद्धि को अपने वश में कर लेता हैं.
यह भी पढ़े: पटना: विधानसभा चुनाव के बाद एक्शन में JDU, पार्टी से बगावत करने वाले 12 नेताओं को किया निष्काषित