लूट कांड का सफल उद्भेदन: लूटी गई टोटो व मोबाइल बरामद, 5 अभियुक्त गिरफ्तार

लूट कांड का सफल उद्भेदन: लूटी गई टोटो व मोबाइल बरामद, 5 अभियुक्त गिरफ्तार

लूट कांड का सफल उद्भेदन लूटी गई टोटो व मोबाइल बरामद 5 अभियुक्त गिरफ्तार

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गया/डेस्क:  गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लूट की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुआ है. लूट कांड को लेकर पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त 05 अभियुक्तों गिरफ्तार किया है और लूटी गई टोटो एवं मोबाइल फोन को बरामद किया गया है. दरसअल पूरा मामला यह है कि मुफस्सिल थाना कांड संख्या 98/26, दिनांक 29.01.2026 से संबंधित है.

जंहा वादी द्वारा दिए गए फर्दबयान में बताया गया था कि वे अपने टोटो से एक व्यक्ति को सीताकुण्ड के पास छोड़कर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोककर मारपीट की और नकद राशि, मोबाइल फोन व टोटो लूटकर फरार हो गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई.

टीम द्वारा तकनीकी एवं आसूचना संकलन के आधार पर पहले रंजीत कुमार को लूटी गई मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर युवराज कुमार, बब्लू कुमार, सिंदु कुमार एवं राकेश कुमार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. लूटी गई टोटो को वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तरवा से बरामद किया गया.

वंही गया पुलिस  गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला रही है और कांड में संलिप्त अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें: किशनगंज में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, खनन विभाग के दो कर्मचारी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त