चिकसील बाजार में डकैतों का आतंक, 20 लाख के आभूषण लूटे; व्यवसाइयों में आक्रोश, पु...

चिकसील बाजार में डकैतों का आतंक, 20 लाख के आभूषण लूटे; व्यवसाइयों में आक्रोश, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

चिकसील बाजार में डकैतों का आतंक 20 लाख के आभूषण लूटे व्यवसाइयों में आक्रोश पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

विकास कुमार/न्यूज11  भारत 

रोहतास बिहार/डेस्क:  रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के चिकसील पंचायत स्थित चिकसील बाजार में मंगलवार को सन्नाटा पसर गया। व्यवसाई संघ ने सभी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वजह? 29 मार्च की रात हुई सनसनीखेज लूट हुई थी जिसमें डकैतों ने मां ज्वैलर्स दुकान से 20 लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण और पौने दो लाख नगद नकदी उड़ा ले गए। दुकानदारों का आरोप है कि यह चोरी नहीं, खुलेआम डकैती थी, जिसमें मकान मालिक को बंधक बनाया गया और हथियार दिखाकर लूट की गई।

लूट का खौफनाक मंजर

साहेब दयाल सिंह मार्केट स्थित मां ज्वैलर्स दुकान सोनबरसा (सोन वर्षा) गांव के निवासी स्वर्गीय हरिहर प्रसाद के पुत्र मिंटू प्रसाद की है, जो 20 वर्षों से इसे चला रहे हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे से 3 बजे तक चले इस डकैती में 12-13 से अधिक हथियारबंद लुटेरे बाजार में घुसे। 83 वर्षीय मकान मालिक साहेब दयाल सिंह ने बताया कि मुझे लगा खेत से चने उखाड़ने वाले आए हैं। नींद खुली तो देखा, वे बंदूक तानकर खड़े थे। बोले- चुपचाप सो जाओ वरना छोड़ेंगे नहीं। दो-तीन लोग मेरे पास खड़े रहे, बाकी दुकान तोड़ने लगे। कंबल-चादर से ढककर हिलने नहीं दिया। बंगाली भाषा बोल रहे थे, जो मुझे समझ नहीं आई। लूट के बाद खेत के रास्ते फरार हो गए।

दुकान को गैस कटर से काटे गए तिजोरी से लाखों का माल लूटा गया। पास ही गुजर रहे एक ग्रामीण बबन सिंह को गमछे से बांधकर शौचालय में बंद कर दिया गया। मिंटू प्रसाद ने कहा की सुबह खबर मिली, हमने हल्का बयान दिया, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। यह डकैती है, चोरी नहीं।

व्यवसाइयों का आक्रोश चरम पर

चिकसील बाजार की सारी दुकानें बंद रहीं, सिर्फ मेडिकल स्टोर खुला रहा। प्रिंटिंग प्रेस मालिक विनय कुमार ने कहा कि यह डकैती थी। मकान मालिक को बंधक बनाया, ग्रामीण को बंद किया और गैस कटर से तिजोरी काटी। इलेक्ट्रिक दुकानदार गोलू श्रीवास्तव बोले कि 20 साल में पहली बार ऐसा। जब तक सुरक्षा नहीं, दुकानें बंद रखेंगे। अजीत कुमार और जितेंद्र कुमार गुप्ता ने भी कहा, अपराधी गिरफ्तार न होने तक स्ट्राइक जारी। हम असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
व्यवसाईयों का कहना है कि लूट की रात सूचना मिलने पर पुलिस नहीं पहुंची, सुबह खानापूर्ति कर चली गई। बाजार बंद होने पर भी थाने से कोई पूछताछ नहीं हुई।

लूट का माल का अवशेष बेदवलिया में बरामद 

प्रदर्शन के दौरान सूचना मिली कि बेदवलिया गांव के बधार में लूट का कुछ सामान बिखरा पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि लुटेरों ने यहां बंटवारा किया लगता है। पुलिस गश्ती दल ने सामान जब्त कर लिया। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। डीआईयू और डॉग स्क्वाड की टीमें चिकसील पहुंची हैं। जल्द गिरफ्तारियां होंगी।
ग्रामीणों और व्यवसाईयों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने चोरों की तत्काल गिरफ्तारी और बाजार की सुरक्षा की मांग की है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

यह भी पढ़ें: लखीसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रामगढ़चौक में मोबाइल स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश, 15 मोबाइल व R15 बाइक बरामद

संबंधित सामग्री

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

झारखंड

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

बिहार से बंगाल तक—नितिन नवीन की रणनीतिक यात्रा, बंगाल चुनाव जीत को लेकर बना रोडमैप

राजनीति

बिहार से बंगाल तक—नितिन नवीन की रणनीतिक यात्रा, बंगाल चुनाव जीत को लेकर बना रोडमैप

भाजपा नेता नितिन नवीन गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचेंगे और पश्चिम बंगाल के चाकुलिया के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

झारखंड

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

झारखंड

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

Bihar PNB CSP Loot: पीएनबी के सीएसपी से दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट, 2.07 लाख रुपये ले उड़े बदमाश

बिहार

Bihar PNB CSP Loot: पीएनबी के सीएसपी से दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट, 2.07 लाख रुपये ले उड़े बदमाश

इमामगंज थाना क्षेत्र के पकारडीह में वारदात, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही अपराधियों की पहचान