न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: आज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है. बैठक में डिप्टी सीएम और विभागीय मंत्री विजय कुमार सिन्हा उपस्थित रहेंगे.
इस बैठक में विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, खनन कार्यों की प्रगति, राजस्व वसूली, अवैध खनन पर नियंत्रण और लंबित मामलों की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा. बैठक में विभागीय अधिकारी, संबंधित जिला पदाधिकारी और अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. इसके साथ ही चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पेश की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जा सकते है.
यह भी पढ़े: बिहार के सरकारी स्कूलों में 'वंदे मातरम्' अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश