जनस्वास्थ्य से खिलवाड़! बारसोई के शिवानंदपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मरीजों को थमाई गई एक्सपायरी दवाएं!

By : News11 Bharat
जनस्वास्थ्य से खिलवाड़! बारसोई के शिवानंदपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मरीजों को थमाई गई एक्सपायरी दवाएं!

न्यूज11  भारत

कटिहार/डेस्क:कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत शिवानंदपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को एक्सपायरी दवाएं दी जा रही हैं, जो सीधे तौर पर मरीजों की जान से खिलवाड़ है.

शिवानंदपुर पंचायत के सरपंच और मुखिया ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में एक्सपायरी डेट समाप्त हो चुकी दवाओं का मिलना यह दर्शाता है कि स्वास्थ्य व्यवस्था कितनी लापरवाह हो चुकी है. जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जब दवाएं पहले ही एक्सपायर हो चुकी हैं, तो उनका भंडारण और वितरण किसके आदेश पर किया जा रहा है—यह अपने आप में बड़ा सवाल है.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि इस तरह की लापरवाही से मरीजों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. ग्रामीण इलाकों के मरीज पहले ही संसाधनों और सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं, ऐसे में उन्हें एक्सपायरी दवाएं देना जनस्वास्थ्य के साथ खुला मज़ाक है.

जब इस मामले में जिम्मेदार पदाधिकारी से सवाल किया गया, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहकर पल्ला झाड़ लिया कि “लिखित शिकायत दीजिए, जांच करा दी जाएगी.” हैरानी की बात यह रही कि मौके पर न तो कोई जांच हुई और न ही तत्काल कोई कार्रवाई, जिससे विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या स्वास्थ्य विभाग सिर्फ शिकायतों का इंतजार करता रहेगा, या फिर मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगा? फिलहाल, शिवानंदपुर का यह मामला स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत और जवाबदेही की पोल खोलता नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: 50 लाख रुपए की विदेशी शराब की बड़ी खेप वैशाली के पातेपूर में बरामद

संबंधित सामग्री

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

परीक्षा में प्रखंड के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 508 नवसाक्षर महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

मास्को में गिरे 450 ड्रोन से रिफाइनरी के साथ एक 21 मंजिला इमारत क को पहुंचा भारी नुकसान

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था