राजू राज/न्यूज11 भारत
दानापुर/डेस्क: पटना फुलवारीशरीफ छात्रा हत्याकांड की जांच में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आज घटनास्थल पर चार डमी पुतले गिराकर घटना का सीन री-क्रिएट किया. इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग एंगल से जांच कर पूरे घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया.मौके पर पटना पश्चिम सिटी एसपी भानूप्रताप सिंह के नेतृत्व में जांच की गई.
उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर बिंदु पर गहन छानबीन कर रही है. वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके. सिटी एसपी ने कहा कि पुलिस लगातार इस मामले पर काम कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने तकनीकी और फॉरेंसिक पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए साक्ष्य संग्रह किया.इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. स्थानीय लोगों में भी जांच को लेकर उत्सुकता देखी गई. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: कटिहार के सेमापुर में महिला की घर घुसकर गोली मार कर हत्या, पति को ढूंढते आए थे हमलावर, अंधेरे में पत्नी बनी निशाना