पटना निगरानी विभाग की टीम ने किशनगंज खनन विभाग के अकाउंटेंट और चपरासी रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

By : News11 Bharat
पटना निगरानी विभाग की टीम ने किशनगंज खनन विभाग के अकाउंटेंट और चपरासी रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

किशनगंज/डेस्क:  सीमांचल जिला किशनगंज खनन विभाग में चपरासी से लेकर अकाउंटेंट तक मानो कार्यालय को रिश्वत के नाम पर बेच दिया हो जिससे तंग आकर विगत दिनों किशनगंज के एक निवासी हबीब आलम द्वारा पटना निगरानी विभाग में लिखित शिकायत किया गया था. जिस मामले में कांड संख्या 20/26 दर्ज किया गया था जिस पर कार्रवाई करते हुए पटना निगरानी विभाग की टीम किशनगंज पहुंची और बड़ी मुस्तैदी के साथ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दो अभियुक्तों को नगद राशि के साथ गिरफ्तार किया गया.

निगरानी विभाग के डीएसपी आसिफ इकबाल मेहंदी ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए बताएं कि खनन विभाग के अकाउंटेंट अशोक चौधरी को ₹8000 नगद राशि के साथ और खनन विभाग के चपरासी सरोज कुमार को 7000 नगद राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिन गिरफ्तार कर्मियों पर एक कहावत फिट बैठती है की बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह दोनों कर्मी अपने करतूत के कारण निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ चुके हैं जिन गिरफ्तार लोगों को निगरानी विभाग पूरी प्रक्रिया के बाद पटना ले जाने की तैयारी कर रही थी इसके बाद से ही किशनगंज के अन्य विभागों में भी इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है. 

यह भी पढ़ें: LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को गोली मारी, सुपौल में सुसाइड से सनसनी; परिवार में कोहराम

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई