न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव को लेकर माहौल गर्माने लगा है. चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार कई सख्त नियम लागू किए है. इन नियमों का मुख्य मकसद कैंपस में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ को रोकना है. नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, छात्र संघ चुनाव के किसी भी उम्मीदवार को कॉलेज कैंपस में अधिकतम पांच समर्थकों के साथ ही प्रचार करने की अनुमति दी जाएगी यानी प्रचार के दौरान उम्मीदवार समेत कुल छह लोगों से अधिक की मौजूदगी नहीं होनी चाहिए.
यह भी पढ़े: सांसद पप्पू यादव आज हो सकते है कोर्ट में पेश, MP-MLA कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई संभव