नालंदा: हथियार तस्करी मामले में पटना एसटीएफ ने सुबह-सुबह की छापेमारी, कोई बरामदगी नहीं

By : Admin
नालंदा: हथियार तस्करी मामले में पटना एसटीएफ ने सुबह-सुबह की छापेमारी, कोई बरामदगी नहीं

हर्ष कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नालंदा जिले मे गुप्त सूचना पर पटना एसटीएफ की टीम छापेमारी के लिए पहुंची. बताया जाता है कि छापेमारी सुबह 3:00 बजे से ही जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में चल रही है. बिहार थाना क्षेत्र के गौरागढ़ इलाके में मोहम्मद परवेज और भागनबीघा थाना क्षेत्र के मोरातालाब इलाके में राजू यादव के घर पटना एसटीएफ की टीम दलबल के साथ छापेमारी के लिए पहुंची. 

दरअसल, पूरा मामला हथियार तस्करी से जुड़ा हुआ है क्योंकि इसके पूर्व भी दोनों तस्करों के घर पटना एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस की टीम के सहयोग से गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई थी. उस दौरान जिंदा कारतूस का जखीरा बरामद किया गया था. हालांकि इस मामले में एसटीएफ की टीम ने इतना जरूर बताया की दोनों तस्करों के घर कागजात की घटा से जांच की गई. इस छापेमारी के दौरान कुछ भी बरामद नहीं हुआ हैं. एसटीएफ के द्वारा यह करवाई पूर्व मे हथियार बरामदगी के आधार पर की गयी हैं. वही राजू यादव के रिश्तेदार ने बताया एसटीएफ की टीम उनके यहां पहुंची थी सिर्फ पूछताछ करके एसटीएफ की टीम वापस चली गई. वही एसटीएफ की कार्रवाई से पूरे नालंदा जिले में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़े: सदर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में घंटो चलता रहा अंधविश्वास, अस्पताल प्रशासन मौन
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.