पटना: जेपी गंगा पथ पर धरने पर बैठे दुकानदारों को पुलिस ने हटाया, वेंडिंग जोन का ...

पटना: जेपी गंगा पथ पर धरने पर बैठे दुकानदारों को पुलिस ने हटाया, वेंडिंग जोन का इंतजार तीन महीने से लंबित

पटना जेपी गंगा पथ पर धरने पर बैठे दुकानदारों को पुलिस ने हटाया वेंडिंग जोन का इंतजार तीन महीने से लंबित

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव के नाम से प्रचलित) पर पुनर्वास की मांग को लेकर धरने पर बैठे फुटपाथी दुकानदारों को पुलिस ने जबरन हटाया. पुलिस ने बल प्रयोग कर यहाँ धरने के लिए लगाए गए टेंट को उखाड़ दिया. ये दुकानदार पिछले 3 महीनों से वेंडिंग जोन और स्थायी काउंटर बनाने की मांग कर रहे हैं. 14 जनवरी तक वेंडिंग जोन बनाने का वादा स्थानीय प्रशासन की तरफ से किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ. फिलहाल ऐसे दुकानदार गंगा किनारे रेत में दुकान लगाने को मजबूर हैं.

मरीन ड्राइव दुकानदार संघ ने लगातार अपना धरना जारी रखा हैं. दुकानदारों का कहना है कि उन्हें हटाने से पहले व्यवस्थित जगह देने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक उन्हें कोई स्थायी जगह नहीं दी गई हैं. संघ के सदस्यों का कहना है कि वे लंबे समय से जेपी गंगा पथ के किनारे दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते रहे हैं. लगभग तीन महीने पहले यह आश्वासन देकर दुकानों को हटाया गया था कि 14 जनवरी तक सभी वेंडरों को व्यवस्थित काउंटर उपलब्ध करा दिए जाएंगे, लेकिन अब तक यह व्यवस्था नहीं हो सकी हैं. फुटपाथी दुकानदारों के अनुसार फिलहाल वे गंगा नदी के किनारे अस्थायी रूप से दुकान लगा रहे है, जहां ग्राहकों की पहुंच कठिन है और वाहनों के आने-जाने से रेत-बालू दुकानों में भर जाती हैं. यहां पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का उलटफेर, दिन में गर्मी और रात में कड़ाके की ठंड
 
संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त