न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: पटना हाई कोर्ट ने वोट चोरी और चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के आरोपों को लेकर 42 विधायकों को नोटिस जारी किया है. ये नोटिस सभी जीते हुए विधायकों को जवाब देने के लिए दिया गया है. इस मामले में हारने वाले उम्मीदवारों ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि कुछ विधायकों ने चुनाव में अनुचित गतिविधियों में हिस्सा लिया और हलफनामों में गलत जानकारी प्रस्तुत की.
अभी तक नोटिस जारी किए गए विधायकों में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, विधायक चेतन आनंद और गोह के राजद विधायक अमरेंद्र प्रसाद सहित अन्य पक्ष और विपक्ष के विधायकों के नाम शामिल है. पटना हाई कोर्ट ने सभी आरोपित विधायकों से जवाब तलब किया है और मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है. कोर्ट इस मामले में आगे की सुनवाई के बाद आवश्यक निर्देश जारी कर सकता है.
यह भी पढ़े: रांची: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो गिरफ्तार