पटना: जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से बड़ी खुशखबरी, पटना से नवी मुं...

पटना: जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से बड़ी खुशखबरी, पटना से नवी मुंबई के लिए पहली बार सीधी फ्लाइट शुरू

पटना जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से बड़ी खुशखबरी पटना से नवी मुंबई के लिए पहली बार सीधी फ्लाइट शुरू

न्यूज11 भारत 
पटना/डेस्क:
जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब पटना से नवी मुंबई के लिए पहली बार सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है. इंडिगो एयरलाइन 29 मार्च से इस रूट पर रोजाना नॉन-स्टॉप उड़ान संचालित करेगी. इसके साथ ही 30 मार्च से पुणे के लिए भी नई सीधी फ्लाइट सेवा शुरू की जाएगी.

ट्रांजिट या फ्लाइट बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा
नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को अब बीच में ट्रांजिट या फ्लाइट बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा. खास बात यह है कि फ्लाइट देर रात पटना पहुंचेगी और यात्री उसी दिन वापसी की सुविधा भी ले सकेंगे, जिससे समय की बचत होगी. इन नई उड़ानों से बिहार के यात्रियों को व्यापार, नौकरी और शिक्षा के क्षेत्रों में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है. साथ ही राज्य की कनेक्टिविटी मजबूत होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चौथी बार संभालेंगे पार्टी की कमान

संबंधित सामग्री

रांची में नहीं थम रहा है प्रिंस खान का आतंक, बालाजी ज्वेलर्स के मालिक से मांगी गई 10 लाख रुपये की रंगदारी 

झारखंड

रांची में नहीं थम रहा है प्रिंस खान का आतंक, बालाजी ज्वेलर्स के मालिक से मांगी गई 10 लाख रुपये की रंगदारी 

विश्व यक्ष्मा दिवस पर चंदनकियारी में जागरूकता रैली, ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

झारखंड

विश्व यक्ष्मा दिवस पर चंदनकियारी में जागरूकता रैली, ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

चाईबासा के लुंपुगगुटू में चल रहा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर, समापन समारोह में भाग लेंगे राहुल, खड़गे

झारखंड

चाईबासा के लुंपुगगुटू में चल रहा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर, समापन समारोह में भाग लेंगे राहुल, खड़गे

डीवीसी सीएसआर की ओर से निदेशक भवन में हुई ग्राम सलाहकार समिति की बैठक

झारखंड

डीवीसी सीएसआर की ओर से निदेशक भवन में हुई ग्राम सलाहकार समिति की बैठक

उमेडंडा तलाब में चैती छठ की धूम, संध्या अर्घ के साथ भक्ति का अनोखा संगम

झारखंड

उमेडंडा तलाब में चैती छठ की धूम, संध्या अर्घ के साथ भक्ति का अनोखा संगम