पटना साइबर पुलिस की कार्रवाई, अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पटना साइबर पुलिस की कार्रवाई, अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पटना साइबर पुलिस की कार्रवाई अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
पटना साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी की पुष्टि साइबर डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने की है. पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया था. शिकायत में बताया गया था कि आरोपी ने न सिर्फ अश्लील वीडियो वायरल किया, बल्कि ईमेल और अन्य माध्यमों से उसे प्रसारित कर लगातार पैसे की मांग करते हुए धमकी भी दे रहा था. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान बरामद मोबाइल फोन की जांच में पुलिस को कई अहम साक्ष्य भी मिले है, जिससे मामले की पुष्टि हुई है. आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसकी पुष्टि साइबर पुलिस ने की है. फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है, ताकि इस मामले में शामिल अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाया जा सके. साइबर थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार का संदिग्ध मैसेज, कॉल या वीडियो प्राप्त हो, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें और किसी भी तरह के लालच या दबाव में न आएं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का ‘हाई वोल्टेज ड्रामा'! हर 5 घंटे में बदल रहा वेदर
 
संबंधित सामग्री

जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ घाटशिला की सड़कों पर निकाली पदयात्रा

झारखंड

जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ घाटशिला की सड़कों पर निकाली पदयात्रा

27 मई को रेलवे महाप्रबंधक के विरोध के साथ हस्ताक्षर अभियान सौंपने की घोषणा

रेशमी मेटालिक कंपनी के खिलाफ मैनपावर कर्मचारी और ग्रामीणों का आंदोलन तेज, कार्य बंद कराने की चेतावनी

झारखंड

रेशमी मेटालिक कंपनी के खिलाफ मैनपावर कर्मचारी और ग्रामीणों का आंदोलन तेज, कार्य बंद कराने की चेतावनी

'वार्ता के दौरान मिले आश्वासन पर अबतक अमल नहीं हुआ, दोबारा आंदोलन करने को बाध्य'

सरायकेला के सभी 9 प्रखंडों की 20 पंचायतों में PM-JANMAN और DA-JGUA अंतर्गत विशेष जागरूकता व लाभुक संतृप्तीकरण शिविर

झारखंड

सरायकेला के सभी 9 प्रखंडों की 20 पंचायतों में PM-JANMAN और DA-JGUA अंतर्गत विशेष जागरूकता व लाभुक संतृप्तीकरण शिविर

जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों ने लगाया स्टॉल, योजनाओं की दी जानकारी

जारी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बरगद के पेड़ से लगाई फांसी, फांसी से पूर्व स्टेटस व्हाट्सएप में डाला

झारखंड

जारी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बरगद के पेड़ से लगाई फांसी, फांसी से पूर्व स्टेटस व्हाट्सएप में डाला

रामपुर की घटना पर भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह ने उठाये  सवाल, कहा जांच से पहले किसी समाज को दोषी ठहराना गलत

झारखंड

रामपुर की घटना पर भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह ने उठाये सवाल, कहा जांच से पहले किसी समाज को दोषी ठहराना गलत

पार्टी नेतृत्व से की स्वतंत्र कमेटी भेजने की मांग