फुलवारी शरीफ में आक्रोश के बीच पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव, कहा- दोषियों को मिले कड़ी सजा

By : News11 Bharat
फुलवारी शरीफ में आक्रोश के बीच पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव, कहा- दोषियों को मिले कड़ी सजा

राजू राज/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
पटना बेऊर जेल से रिहा होने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव सीधे फुलवारी शरीफ पहुंचे, जहां हाल ही में एक छात्रा की छत से गिरकर हुई मौत के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है. सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई.

पीड़ित परिजनों से बातचीत के बाद पप्पू यादव ने कहा कि वर्तमान हालात में बेटियां सुरक्षित नहीं है. उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मुझे भी यह लोग मरवा सकते है.” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है. सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया था, तब डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन दिए जाने से उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी. 

उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी क्षेत्र के वर्तमान विधायक और सांसद पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे. उन्होंने सवाल किया, “जनता ने जिन्हें चुना है, वे दुख की इस घड़ी में कहां है. पप्पू यादव ने छात्रा की मौत की निष्पक्ष जांच, SIT से पारदर्शी कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की. घटना को लेकर फुलवारी शरीफ सहित आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग न्याय की मांग कर रहे है. पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़े: प्यार के दिन से ‘काला दिवस’ तक, पुलवामा की वो दोपहर जिसने देश को झकझोर रख दिया था
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.