न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, पटना की NEET छात्रा के परिजन कल दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले बड़े प्रदर्शन के लिए तैयार हो रहे थे. प्रदर्शन का आयोजन छात्रा के परिवार और समाज के लोगों की न्याय और जवाबदेही की मांग के लिए किया जाना था.
सूत्रों के मुताबिक, यह प्रदर्शन सांसद पप्पू यादव के बुलावे पर आयोजित किया जाना था. पप्पू यादव ने मृत छात्रा के परिजन और समाज के अन्य लोगों को दिल्ली आने के लिए टिकट की व्यवस्था भी करवाई थी. हालांकि, इस आयोजन से ठीक पहले पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे प्रदर्शन की योजना पर बड़ा असर पड़ा. गिरफ्तारी की वजह से परिजन और समाज के लोग अब दिल्ली पहुंचने में असमर्थ हो सकते हैं.