ऑपरेशन ‘सतर्क’: मानपुर स्टेशन पर 216.480 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘सतर्क’: मानपुर स्टेशन पर 216.480 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘सतर्क’ मानपुर स्टेशन पर 216480 लीटर अवैध शराब जब्त चार तस्कर गिरफ्तार

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गया/डेस्क:  पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया ने ऑपरेशन “सतर्क” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 216.480 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है. यह कार्रवाई गाड़ी संख्या 13545 अप (आसनसोल–गया पैसेंजर) में की गई.

गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ एवं अपराध आसूचना शाखा (सीआईबी) गया की संयुक्त टीम ने मानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के विभिन्न कोचों की सघन जांच की. तलाशी के दौरान चार संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से 16 बैग/झोलों में विभिन्न ब्रांड की व्हिस्की एवं बियर बरामद की गई. जब्त शराब पर “सेल इन झारखंड” अंकित पाया गया.

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सुजय कुमार, प्रिंस कुमार, राकेश कुमार और गौतम कुमार के रूप में बताई तथा स्वीकार किया कि शराब बिहार में बेचने के लिए लाई जा रही थी. ट्रेन के गया स्टेशन पर पहुंचने के बाद सभी शराब को उतारकर विधिवत जप्त किया गया.

इस संबंध में बिहार उत्पाद विभाग थाना सदर, गया में कांड संख्या 236/2026 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जप्त शराब की अनुमानित कीमत ₹1,10,660 बताई गई है.

यह भी पढ़ें: दानापुर में दिनदहाड़े चोरी, घर का दरवाजा तोड़ लाखों के सामान पर हाथ किया साफ

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त