शंभू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: भागलपुर जिले के अंतिचक थाना क्षेत्र के काशरी गाँव के समीप तेज रफ्तार से ऑटो पलटने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई जब पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जख्मी सभी को भागलपुर के मायागंज अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है, वही मृतक महिला की पहचान सजोर थाना क्षेत्र चंद्रभानपुर गाँव के निवासी गणेश राम की 70 वर्षीय पत्नी, जबकि घायलों की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के लौसा गाँव के रहने वाली जितनी देवी, राधिका कुमारी, श्वेता कुमारी, नूतन कुमारी और सरिता कुमारी के रूप मे हुई है, बताया जा रहा है की सभी कोई कहलगाव के नदिया टोला मे शादी समारोह मे शामिल होने के लिए गईं थी, शादी होने के बाद आज सुबह सभी कोई सीएनजी ऑटो मे सवार होकर कहलगाव से बतेश्वर स्थान गंगा स्नान के लिए जा रही थी तभी ओरियप और काशरी गाँव के बीच पुलिया मे ऑटो नियंत्रण खो कर खाई मे पलट गया, हादसे क्व बाद मोके पर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल को कहलगाव अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहां एक महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य सभी को इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया है , जहां सभी का इलाज चल रहा है, वही अंतिचक थानाध्यक्ष उमाशंकर ने बताया की घटना के बाद ऑटो को जब्त कर लिया गया है और अग्रिम कारवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: मोक्ष नगरी गयाजी में अस्थि विसर्जन का विशेष महत्व - NCP सचिव राणा रणवीर सिंह