पवन कुमार सिंह/न्यूज11 भारत
छपरा/डेस्क: छपरा में सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, भक्त भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प चढ़ाकर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना कर रहे थे.
शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे. पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण ढंग से भगवान शिव का जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-शांति की कामना किए. वही कुमना मेले में भारी भीड़ देखी गई जिसमें छपरा आरा, बक्सर, सहित अन्य जिलों से यहां श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली, जिसमें समाजसेवी जिला परिषद प्रत्याशी अभिषेक सिंह द्वारा मेले में निःशुल्क पेय जल कैंप का आयोजन किया, वही अभिषेक सिंह ने बताया कि यहां लगभग 1 लाख की संख्या में श्रद्धालु आते हैं जिसको पेयजल के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ऐसे में हम यहां पर निशुल्क पेयजल का व्यवस्था कराए हुए हैं ताकि यहां पर कोई भी श्रद्धालु आए उनको पानी की समस्या ना हो मेरे द्वारा यह छोटा सा प्रयास किया गया.
वहीं मुख्य रूप से आयोजक अभिषेक सिंह, साहेब सिंह कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, गौरीशंकर यादव , राकेश सिंह, राहुल सिंह, राधा साह, टिंकू, बीटू बाबा, सुजीत बाबा,बंटी अन्य लोग मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: बाराचट्टी में जंगल से भटका हाथी, कई गांवों में दहशत, एहतियातन लोग अपने-अपने घरों में दुबके