राजस्व न्यायालयों में अब केवल ऑनलाइन साक्ष्य ही होंगे स्वीकार, जानिए सरकार की नई व्यवस्था

बिहार सरकार का बड़ा फैसला

राजस्व न्यायालयों में अब केवल ऑनलाइन साक्ष्य ही होंगे स्वीकार, जानिए सरकार की नई व्यवस्था

बिहार सरकार ने राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए बहुत ही बड़ा कदम उठाया है। राजस्व न्यायालयों में अब केवल ऑनलाइन साक्ष्य ही स्वीकार होंगे।

राजस्व न्यायालयों में अब केवल ऑनलाइन साक्ष्य ही होंगे स्वीकार जानिए सरकार की नई व्यवस्था

AI Generated Image |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
उत्कर्ष कुमार / पटना:  
बिहार सरकार ने राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली को पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में बहुत ही बड़ा कदम उठाया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब राजस्व न्यायालयों में किसी भी मामले की सुनवाई के दौरान आवेदक या विपक्षी से कोई भी भौतिक (कागजी) दस्तावेज या साक्ष्य स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी साक्ष्य सिर्फ राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

सुनवाई से लेकर फैसले तक पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

विभाग के सचिव जय सिंह द्वारा राज्य के सभी समाहर्ताओं, अपर समाहर्ताओं, भूमि सुधार उप समाहर्ताओं और अंचल अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। इस निर्देश में कहा गया है कि आरसीएमएस के तहत दायर मामलों में वाद दायर करने से लेकर अंतिम आदेश जारी करने तक पूरी न्यायिक प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। विभाग को जानकारी मिली थी कि कई स्थानों पर सुनवाई के दौरान पक्षकारों से कागजी दस्तावेज लिए जा रहे थे, जबकि यह निर्धारित व्यवस्था के विपरीत है। इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसे दस्तावेज स्वीकार करने पर तत्काल प्रभाव से रोक जारी किया गया है।  

जरूरत पड़ने पर पोर्टल की मदद 

नए निर्देशानुसार अगर किसी मामले में सुनवाई के दौरान अतिरिक्त साक्ष्य या दस्तावेज की आवश्यकता होगी, तो संबंधित पक्षकारों को सिर्फ आरसीएमएस पोर्टल पर ही उन्हें अपलोड करना होगा। न्यायालय भी सिर्फ पोर्टल पर उपलब्ध दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर ही मामले का निपटारा करेंगे।

डिजिटल रिकॉर्ड बढ़ाएगी पारदर्शिता

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों को पूरी तरह पारदर्शी, तकनीक आधारित और नागरिक हितैषी बनाना है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था से पूरी न्यायिक प्रक्रिया अधिक जवाबदेह और भ्रष्टाचारमुक्त बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर भौतिक दस्तावेज लेने की आवश्यकता नहीं है और सभी अधिकारी इस व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

आम लोगों को होगा सीधा फायदा

इस नई व्यवस्था के लागू होने से नागरिकों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी दस्तावेज डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेंगे, जिससे रिकॉर्ड में छेड़छाड़ या विवाद की संभावना कम होगी। इसके समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

संबंधित सामग्री

सीएम सम्राट का ऐलान: अब बिहार के मॉडल स्कूलों में मिलेगी फ्री कोचिंग, अपराधी और घुसपैठियों को भी चेतावनी

बिहार

सीएम सम्राट का ऐलान: अब बिहार के मॉडल स्कूलों में मिलेगी फ्री कोचिंग, अपराधी और घुसपैठियों को भी चेतावनी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अब बिहार के मॉडल स्कूलों में मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। साथ ही उन्होंने अपराधियों और घुसपैठियों को भी चेतावनी दी है।

भाजपा से अभिषेक कुमार बंटी बनें उम्मीदवार, यहां जानिए कौन हैं ये प्रत्याशी

बिहार

भाजपा से अभिषेक कुमार बंटी बनें उम्मीदवार, यहां जानिए कौन हैं ये प्रत्याशी

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अभिषेक कुमार बंटी को प्रत्याशी बनाया है।

बिहार में कुएं से मिला नीट छात्रा का शव, तीन दिनों से थी लापता

बिहार

बिहार में कुएं से मिला नीट छात्रा का शव, तीन दिनों से थी लापता

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक गांव में मंगलवार को तीन दिनों से लापता छात्रा संध्या कुमारी (20) का शव घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद होने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

नर्सों की हड़ताल से PMCH में आपातकालीन और ओटी ठप, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार

नर्सों की हड़ताल से PMCH में आपातकालीन और ओटी ठप, जानिए क्या है पूरा मामला

PMCH में नर्सों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया है। नर्सों की स्ट्राइक के बाद पिछले 6 घंटे से इमरजेंसी सेवा के साथ-साथ ओटी और दूसरी जरूरी सेवाएं पूरी तरह ठप है।

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, बिहार में अब इन वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स

बिहार

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, बिहार में अब इन वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स

बिहार में वाहन मालिकों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। अब राज्य में निजी वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बिहार के अररिया में की।