राजगीर में नीतीश कुमार की जनसभा, लालू परिवार पर बरसे, बोले- हमारे शासन में बेटियां भी रात में सुरक्षित निकलती है

By : Admin
राजगीर में नीतीश कुमार की जनसभा, लालू परिवार पर बरसे, बोले- हमारे शासन में बेटियां भी रात में सुरक्षित निकलती है

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजगीर विधानसभा के सरबहदी गांव स्थित राज्यकीय उच्च विद्यालय परिसर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री का यह दौरा राजगीर, नालंदा, आस्थावां, बिहार शरीफ, हिलसा, हरनौत और इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभाओं के क्रम में था.

सभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छह बार लालू परिवार पर तीखा हमला बोला और कहा कि 2005 से पहले बिहार में कोई विकास कार्य नहीं हुआ था, लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ हैं. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि राजगीर के विधायक कौशल किशोर को एक बार फिर विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र में विकास की गति और तेज हो सके. मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा राज्य के सभी लोगों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त, पेंशन राशि में वृद्धि और अब हर घर की छत पर सोलर प्लेट लगाने की योजना पर काम किया जा रहा हैं. उन्होंने आगे कहा कि 2005 से पहले शाम में लोग घर से बाहर निकलने से डरते थे, लेकिन अब हमारी सरकार में बेटियां भी रात में सुरक्षित निकलती हैं. हमने बिहार में सुशासन का राज कायम किया हैं. इस मौके पर राजगीर विधायक कौशल किशोर ने भी मंच से तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा वो नौकरी देने की बात करते है लेकिन लोगों को याद है लैंड फॉर जॉब की कहानी क्या थी.

यह भी पढ़े: नवादा में सांप काटने के बाद डॉक्टर ने किया इलाज,युवक सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा

संबंधित सामग्री

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। 

तीन महीने से मरीजों की थाली खाली! गुरुआ CHC में भोजन बंद, बाहर से खाना खरीदने की मजबूरी

तीन महीने से मरीजों की थाली खाली! गुरुआ CHC में भोजन बंद, बाहर से खाना खरीदने की मजबूरी

गुरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती मरीजों के लिए करीब तीन महीने से भोजन की व्यवस्था बंद रहने का मामला सामने आया है। 

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

राज्य सरकार की सहभागिता से धनबाद समेत कई जगहों पर कोयले की चोरी हो रही है - निशिकांत दुबे

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है