न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार की राजधानी से बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि निशांत कुमार के राजनीति में आने के फैसले के साथ ही निशांत सक्रिय हो गए हैं. निशांत कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर लगभग दो दर्जन विधायकों के साथ बैठक की. इस बैठक में संजय झा के अलावा परिवहन मंत्री श्रवण कुमार और कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ एक दर्जन से ज्यादा युवा विधायक शामिल हुए.
इस बैठक में निशांत कुमार ने वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी को आगे ले जाने के रणनीतियों पर चर्चा की. वहीं युवा विधायकों के साथ बिहार की योजनाएं और कैसे सफल हो और पार्टी में युवाओं की और मजबूत भागीदारी कैसे बने इन बातों पर चर्चा की.
यह भी पढ़ें: NEET छात्रा की मौत मामले में CBI ने लगाया पोक्सो एक्ट, अभी तक नहीं निकला है कोई ठोस नतीजा