नए डीआईजी मनोज कुमार तिवारी का समस्तीपुर दौरा, पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

नए डीआईजी मनोज कुमार तिवारी का समस्तीपुर दौरा, पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

नए डीआईजी मनोज कुमार तिवारी का समस्तीपुर दौरा पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक 

अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
दरभंगा प्रमंडल के नए डीआईजी मनोज कुमार तिवारी देर शाम अचानक समस्तीपुर पहुंचे. जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध पर समीक्षा बैठक की. साथ ही 24 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लिया. हाल के दिनों में घटित आपराधिक घटनाओं के बारे में जानकारी ली. साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को इस मामले में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. मीटिंग में एसपी अरविंद प्रताप सिंह के अलावा सभी डीएसपी मौजूद थे. डीआईजी मनोज कुमार तिवारी पुलिस पदाधिकारियों के साथ कर्पूरीग्राम भी गए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा पहलुओं की जांच की. मुख्य कार्यक्रम स्थल के अलावा हेलीपैड स्थल, गोकुल फुलेश्वरी चरण कर्पूरी महाविद्यालय परिषद का भी जायजा लिया.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि समस्तीपुर की पुलिसिंग ठीक-ठाक है. बड़े आपराधिक घटनाओं में डिक्टेशन का अनुपात अच्छा है. समीक्षा के दौरान नियमित दिशा व रात्रि पेट्रोलिंग के साथ ही शराब तस्करों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही हाल के दिनों में जेल से छूट अपराधियों पर थाना स्तर पर निगरानी रखने के लिए भी पुलिस पदाधिकारियों को कहा है.

यह भी पढ़े: रास्ता विवाद में रिसॉर्ट और घर पर फायरिंग, पीड़ित परिवार ने रची गई साजिश का लगाया आरोप, अब तक गिरफ्तारी नहीं
 
संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास