bihar nawada news ; नवादा में नकली मोबिल ऑयल पैकिंग का भंडाफोड़, करोड़ों का डुप्लीकेट माल जब्त

bihar nawada news ; नवादा में नकली मोबिल ऑयल पैकिंग का भंडाफोड़, करोड़ों का डुप्लीकेट माल जब्त

नवादा में नकली मोबिल ऑयल के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। कोलकाता टीम और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में करोड़ों रुपये का डुप्लीकेट ऑयल, रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद हुई।

bihar nawada news  नवादा में नकली मोबिल ऑयल पैकिंग का भंडाफोड़ करोड़ों का डुप्लीकेट माल जब्त

न्यूज11 भारत / नवादा:  बिहार के नवादा जिले में नकली मोबिल ऑयल की पैकिंग और सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कोलकाता से आई चार सदस्यीय टीम ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से हड्डी गोदाम मोहल्ले में छापेमारी कर करोड़ों रुपये का डुप्लीकेट माल जब्त किया।

छापेमारी के दौरान Gulf Oil Lubricants India Limited के नाम पर बड़े पैमाने पर नकली मोबिल ऑयल तैयार किया जा रहा था। मौके से डुप्लीकेट रैपर, नकली मोबिल ऑयल, विभिन्न कंपनियों के फर्जी स्टिकर, स्कैनर और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले डिब्बे बरामद किए गए।

इंजन को हो सकता है भारी नुकसान

कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि नकली मोबिल ऑयल का इस्तेमाल वाहनों के इंजन के लिए बेहद खतरनाक है और इससे इंजन खराब हो सकता है। नवादा समेत आसपास के इलाकों में इसे असली बताकर बेचा जा रहा था।

नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि मोहम्मद नियाज के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अपने ठिकाने से बड़े पैमाने पर नकली ऑयल का कारोबार चला रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
 
संबंधित सामग्री

असम में भाजपा पर दीपिका पांडेय सिंह का हल्ला बोल, कांग्रेस की गारंटियों के साथ बदलाव का आह्वान

झारखंड

असम में भाजपा पर दीपिका पांडेय सिंह का हल्ला बोल, कांग्रेस की गारंटियों के साथ बदलाव का आह्वान

जमशेदपुर में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कराया पैदल मार्च

झारखंड

जमशेदपुर में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कराया पैदल मार्च

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को भूकम्प के तेज झटकों ने  हिलाया, डर के मारे लोग घर छोड़कर भागे

देश-विदेश

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को भूकम्प के तेज झटकों ने हिलाया, डर के मारे लोग घर छोड़कर भागे

कल राजधानी रांची के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स 

झारखंड

कल राजधानी रांची के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स 

जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध थाना टीम ने शातिर साइबर ठग को किया गिरफ्तार

झारखंड

जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध थाना टीम ने शातिर साइबर ठग को किया गिरफ्तार