Nalanda Raid : नालंदा में NIA-ATS की बड़ी छापेमारी: गन हाउस समेत 6 ठिकानों पर रे...

Nalanda Raid : नालंदा में NIA-ATS की बड़ी छापेमारी: गन हाउस समेत 6 ठिकानों पर रेड, हथियार नेटवर्क की जांच तेज

बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र में एक साथ कई ठिकानों सुबह के 4 बजे से ही छापेमारी शुरू है ।

nalanda raid  नालंदा में nia-ats की बड़ी छापेमारी गन हाउस समेत 6 ठिकानों पर रेड हथियार नेटवर्क की जांच तेज

बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र में एक साथ कई ठिकानों सुबह के 4 बजे से ही छापेमारी शुरू है । |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

हर्ष कुमार/ नालंदा - बिहार के नालंदा जिले में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की संयुक्त टीम ने बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। सुबह करीब 4:45 बजे भारी सुरक्षा बल के साथ करीब 11 गाड़ियों का काफिला इलाके में पहुंचा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेरते हुए संदिग्ध स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया और किसी भी तरह की हलचल पर कड़ी नजर रखी। सुबह-सुबह हुई इस बड़ी कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी और लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे।

 

 

घर, ज्वेलरी शॉप और गन हाउस में सर्च ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, टीम ने लहेरी मोहल्ला स्थित एक मकान, रवि ज्वेलरी दुकान और पीके गन हाउस में गहन तलाशी अभियान चलाया। सबसे पहले संदिग्ध व्यक्ति के घर की तलाशी ली गई, जिसके बाद ज्वेलरी और हथियार की दुकान में जांच की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई केवल बिहारशरीफ तक सीमित नहीं थी। जिले के कुल 10 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें इस्लामपुर और चिकसौरा इलाके भी शामिल हैं। बिहारशरीफ में इस ऑपरेशन का नेतृत्व डीएसपी शेख साबिर कर रहे थे।

 हथियार बरामदगी के मामले से जुड़ी जांच

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हाल ही में लहेरी थाना क्षेत्र के सोहनकुआं इलाके से अजीजघाट निवासी मो. परवेज की गिरफ्तारी से जुड़ी है। परवेज के पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए थे, जिनमें AK-47 के कारतूस भी शामिल थे। इसी कड़ी में एजेंसियां उसके नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी हैं। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि औरंगाबाद जिले से जुड़े नक्सली अभिजीत यादव के मामले में भी जांच एजेंसियां सक्रिय हैं। माना जा रहा है कि यह छापेमारी उसी व्यापक जांच का हिस्सा हो सकती है।

अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल, छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे नालंदा जिले में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और आने वाले दिनों में और भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें - लिस्ट आई… ‘पॉवर स्टार का नाम गायब! आखिर BJP ने पवन सिंह को क्यों नहीं बनाया स्टार प्रचारक? आईये जानते हैं पूरा मामला !

संबंधित सामग्री

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार में RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई है। सरकार ने सभी स्कूलों को 13 अप्रैल 2026 तक Intake Capacity पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

पायलट बनने का सपना अब बिहार में होगा पूरा, इस जिले में बनेगा देश का नया फ्लाइंग ट्रेनिंग हब

बिहार

पायलट बनने का सपना अब बिहार में होगा पूरा, इस जिले में बनेगा देश का नया फ्लाइंग ट्रेनिंग हब

वीरपुर बनेगा देश का नया फ्लाइंग ट्रेनिंग हब! पायलट ट्रेनिंग के साथ यहाँ स्काईडाइविंग और एयर स्पोर्ट्स भी शुरू होंगे। बिहार सरकार और ACI के बीच हुए इस समझौते से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

बिहार विधानसभा-पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

बिहार

बिहार विधानसभा-पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

बिहार विधानसभा के साथ-साथ पटना सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसकी सूचना मिलते ही दोनों जगहों पर जांच अभियान जारी हो चुका है।

बिहार में दबोचा गया कुख्यात नक्सली,  लंबे समय से फरार था हमला और लूटकांड काआरोपी

बिहार

बिहार में दबोचा गया कुख्यात नक्सली, लंबे समय से फरार था हमला और लूटकांड काआरोपी

साल 2012 से फरार हमला और लूटकांड के आरोपी नक्सली को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कुख्यात नक्सली के उपर सीआरपीएफ की सर्चिंग पार्टी पर जानलेवा हमले का आरोप है।

Bihar news: पूर्व SDPO गौतम कुमार की मुश्किलें बढ़ीं… महिला मित्र के नाम पर संपत्ति से इओयू जांच में नया मोड़"

क्राइम

Bihar news: पूर्व SDPO गौतम कुमार की मुश्किलें बढ़ीं… महिला मित्र के नाम पर संपत्ति से इओयू जांच में नया मोड़"

इओयू ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व SDPO गौतम कुमार से पूछताछ की। छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति और महिला मित्र के नाम पर संपत्ति का खुलासा हुआ, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।