न्यूज11 भारत
मुंगेर/डेस्क: मुंगेर जिला अंतर्गत शामपुर थाना क्षेत्र के कुरवा गांव के निवासी लागों बिंद के 13 वर्षीय 8वीं क्लास का छात्र अमित कुमार की हत्यां बगल में रहने वाले और रिश्ते में दादा लगने वाले चंद्र देव बिंद ने गला दबा कर दी और शव को छत पर कंबल ओढ़ा कर छोड़ दिया था. परिजनों के अनुसार पड़ोस में ही रहने वाले और रिश्ता में मृतक के दादा लगने वाले चंद्र देव बिंद से कुछ दिन पूर्व ही जब घर में एक शादी समारोह था तो किसी बात को लेकर काफी झंझट और मार पीट हो गयी थी. उसके बाद चंद्र देव ने धमकी दी था कि उसके घर का वंश आगे नहीं बढ़ने देगा और आज उसने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी.
हत्या का पता उस समय चला कि जब अमित देर रात घर नहीं आया. उसके बाद सभी घर वाले उसे ढूंढने लगे तो इतने में छोटी बहन घर की छत पर गई तो देखा ठंड में भी कोई कंबल ओढ़ के सोया हुआ है. जब कंबल उठाया तो पाया कि वह मृतक अमित ही था. जिसकी प्रथमदृष्टा में गला दबा कर हत्या कर दी गई थी और उसके वहीं कंबल ओढ़ा दिया था.
जानकारी के अनुसार अपने पांच बहनों में वह अकेला भाई था. और पिता मजदूरी का काम करते थे. वहीं हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. तो पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया . वहीं उसके बाद से आरोपी घर छोड़ के फरार है.
यह भी पढ़ें: नवादा में सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल