अरे ये क्या! मोतिहारी में मिली चार आंखों वाली मछली, देखकर लोग बोले—पहले कभी नहीं देखा ऐसा अजूबा

मोतिहारी के पकड़ीदयाल में चार आंखों जैसी बनावट वाली मछली मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अनोखी मछली को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट रही है।

By : sawan kumar
अरे ये क्या! मोतिहारी में मिली चार आंखों वाली मछली, देखकर लोग बोले—पहले कभी नहीं देखा ऐसा अजूबा

AI सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

मनीष कुमार / मोतिहारी -  मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पोखरा से कथित तौर पर “चार आंखों वाली” मछली मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मछली रामबन देवी माई स्थान के समीप स्थित एक तालाब से निकाली गई, जिसके बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इसे देखने के लिए जुटने लगे। घटना ने पूरे इलाके में कौतूहल का माहौल बना दिया है।

हाईलाइट्स - 

  • पकड़ीदयाल के पोखरा से मिली अनोखी मछली
  • चार आंखों जैसी बनावट ने बढ़ाया कौतूहल
  • करीब 4 किलो वज़न की बताई जा रही मछली
  • मछुआरों ने पहली बार देखा ऐसा नजारा
  • मौके पर देखने के लिए उमड़ी भारी भीड

जाल में फंसी करीब 4 किलो की मछली

मछुआरों के अनुसार, वे रोज की तरह जाल डालकर पोखरा से मछलियां निकाल रहे थे, तभी उनके जाल में यह अनोखी मछली फंस गई। बताया जा रहा है कि मछली का वजन लगभग 4 किलो है और उसकी बनावट सामान्य मछलियों से अलग दिख रही है। “चार आंखों” जैसी संरचना होने के कारण यह मछली लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है।

मोतिहारी में मिली चार आंख वाली मछली । 

 

मछुआरों ने बताया—पहली बार देखा ऐसा नजारा

मछुआरा रामभरोस सहनी ने बताया कि उन्होंने अब तक सैकड़ों बार इस पोखरा में जाल डालकर मछलियां पकड़ी हैं, लेकिन इस तरह की अजीब दिखने वाली मछली पहले कभी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए भी एक अनोखा अनुभव है। मछुआरों का मानना है कि यह किसी विशेष या दुर्लभ प्रजाति की मछली हो सकती है।

तालाब मालिक ने भी जताई हैरानी

तालाब के मालिक और स्थानीय किसान नवल किशोर सिंह ने भी इस घटना पर आश्चर्य जताया है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों से इस पोखरा से नियमित रूप से मछलियां निकाली जाती रही हैं, लेकिन आज तक ऐसी “चार आंखों वाली” मछली कभी देखने को नहीं मिली। उन्होंने इसे पूरी तरह से एक अजूबा बताया।

इलाके में चर्चा का विषय, उमड़ रही भीड़

इस अनोखी मछली की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से लोग इसे देखने के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस “चार आंखों वाली” मछली को देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। फिलहाल यह मछली पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे किसी रहस्य या प्राकृतिक चमत्कार के रूप में देख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें - MLC सीट पर BJP का मास्टरस्ट्रोक! मंगल पांडे की सीट पर अरविंद शर्मा ने किया नामांकन दाखिल

संबंधित सामग्री

अब बिहार के थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, जानिए कब से शुरू होगी नई व्यवस्था

अब बिहार के थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, जानिए कब से शुरू होगी नई व्यवस्था

बिहार में बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य के सभी पुलिस थानों में अब चाइल्ड हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा।

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।