केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, पटना स्थित निज...

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, पटना स्थित निजी आवास में की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना स्थित निजी आवास में की मुलाकात 

न्यूज11 भारत 
पटना/डेस्क:
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री और मुंगेर के सांसद ललन सिंह से पटना में मुलाकात की. दुलारचंद यादव हत्याकांड में पिछले दिनों अनंत सिंह को मिली बेल के बाद वे जेल में बाहर आए हैं और उसके बाद उन्होंने ललन सिंह से मुलाकात की है. अनंत सिंह का मोकामा विधानसभा क्षेत्र भी मुंगेर संसदीय क्षेत्र में है. ऐसे में अपने संसदीय क्षेत्र के सांसद और जदयू के वरिष्ठ नेता से हुई अनंत सिंह की इस मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है. 

सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच यह एक शिष्टाचार मुलाकात रही जिसमें क्षेत्र के विकास और जदयू में चल रही हालिया सियासी गतिविधियों पर चर्चा हुई. दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान ही दुलारचंद की हत्या हुई थी. बाद में अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई तो ललन सिंह ने खुद मोकामा में उनके चुनावी प्रचार की कमान संभाल ली. 

ललन सिंह ने न सिर्फ अनंत सिंह के चुनाव प्रचार किया था बल्कि चुनाव को बाधित करने वाले संभावित शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी भी दी थी. अनंत सिंह ने जेल में रहते ही लगातार छठी बार मोकामा से चुनाव जीतने में सफलता पाई और विधायक बने.

ये भी पढ़ें- MS Dhoni फैंस के लिए बुरी खबर, चोट की वजह से 2 हफ्ते तक मैच नहीं खेलेंगे 'थाला'

संबंधित सामग्री

रामनवमी के जुलूस के दौरान रोह बाजार में जमकर बवाल, दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी 

बिहार

रामनवमी के जुलूस के दौरान रोह बाजार में जमकर बवाल, दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी 

​भक्ति और भावुकता के साथ माता रानी को दी गई विदाई: बसिया के कलिगा में चैती दुर्गा पूजा संपन्न

झारखंड

​भक्ति और भावुकता के साथ माता रानी को दी गई विदाई: बसिया के कलिगा में चैती दुर्गा पूजा संपन्न

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम के DC, SP और DDC ने की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम के DC, SP और DDC ने की मुलाकात 

कुडू में बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, मची अफरातफरी, लोग दहशत में

झारखंड

कुडू में बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, मची अफरातफरी, लोग दहशत में

प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा हुआ सम्पन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा सदस्यों को किया गया पुरस्कृत

झारखंड

प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा हुआ सम्पन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा सदस्यों को किया गया पुरस्कृत