इन्द्रदेव/न्यूज11 भारत
सहरसा/डेस्क: सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की माँ के आवेदन पर सोमवार को बिहरा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की को पहले फुसलाकर गांव के एक युवक अक्सर ले जाया करता था और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. पीड़िता के माँ ने पुलिस को लिखित आवेदन में जिक्र किया है कि गर्भपात करने के लिए उसने एक टैबलेट दिया जिससे उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया गया फिलहाल सहरसा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. वही साईबर डी एस पी अजीत कुमार ने बताया विहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं 5 से मामला सामने आया है पास्को एक्ट मामले में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में FIR आज दर्ज की गई है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वही किशोरी का इलाज चल रहा है लेकिन उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है .
यह भी पढ़ें: दानापुर में चलती महिंद्रा थार में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप