न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया हैं. बिहार पहला ऐसा राज्य है, जहां इंटरमीडिएट और मैट्रिक रिजल्ट मार्च महीने में निकाला गया हैं. बिहार में मैट्रिक में दो छात्राएं टॉपर हुई हैं. पुष्पांजलि कुमारी सिमतुल्लाह आवासीय विद्यालय और वैशाली की उच्च माध्यमिक विद्यालय चौड़ाई छात्रा शबरीन परवीन ने टॉप किया हैं. दोनों छात्राओं ने 492 अंक और 96% प्राप्त किया हैं. कुल 89% छात्र छात्राएं पास हुए है. BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने ऐलान किया है कि फर्स्ट टॉपर को 2 लाख रूपए, सेकंड टॉपर को 1.50 लाख और थर्ड टॉपर को 1 लाख दिए जाएंगे.
यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च को देंगे MLC पद से इस्तीफा