न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार के वैशाली जिले में देर रात एक भयावह हादसा सामने आया हैं. राघोपुर प्रखंड के दियारा इलाके में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग संभल भी नहीं पाए.
20 घरों को हुआ भारी नुकसान
इस अग्निकांड में कम से कम 20 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए. सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक 20 घर पूरी तरह जल चुके थे. हालात ऐसे थे कि आग और फैल सकती थी. स्थानीय ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की. बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे कई अन्य घर आग की चपेट में आने से बच गए. यह पूरी घटना जुरवनपुर थाना क्षेत्र के करारी पंचायत के माली टोली की है. हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार और मातम का माहौल है.
यह भी पढ़े: भागलपुर के पास तेजस राजधानी एक्सप्रेस डिरेल, हाथियों को बचाते हुए 1 लोको और 7 कोच पटरी से उतरे