छपरा शहर के हथुआ मार्केट में लगी भीषण आग, करोड़ो की संपत्ति जलने की आशंका

छपरा शहर के हथुआ मार्केट में लगी भीषण आग, करोड़ो की संपत्ति जलने की आशंका

छपरा शहर के हथुआ मार्केट में लगी भीषण आग करोड़ो की संपत्ति जलने की आशंका 

पवन कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सारण जिले से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां छपरा शहर के बीचों बीच स्थित हथुआ मार्केट में आग लग गई. आग की लपटों ने शहर के हथुआ मार्केट में स्थित कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है. जानकारी के अनुसार, बुधवार को रात नौ बजे के आसपास शहर के बीचों बीच स्थित हथुआ मार्केट में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. शहर के हथुआ मार्केट में अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया. आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची एवं आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई है.

इस संबंध में छपरा सदर एसडीओ निलेश कुमार ने बताया कि शहर के हथुआ मार्केट में स्थित एक कपड़ा एवं एक ब्यूटीपार्लर की दुकान में बुधवार रात नौ बजे के आसपास आग लगने की  घटना घटित हुई है. आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. आग लगने का प्रारम्भिक कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है. आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. शहर के बीचों बीच आग लगने की सूचना जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए थे. करोड़ो की संपत्ति जलने की आशंका जताई जा रही हैं.

यह भी पढ़े: झारखंड विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन, कल आएगा तृतीय अनुपूरक बजट
 
संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त