न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में देर शाम बड़ा हादसा हुआ. SP सिंघला कंपनी के दियारा क्षेत्र स्थित बेस कैंप में उस समय हड़कंप मच गया, जब LED लिक्विड से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई. ट्रक में केमिकल्स होने के कारण आग तेजी से फैल गई और लपटें देखते ही देखते मिक्सिंग प्लांट तक पहुंच गई. कुछ ही मिनटों में पूरा प्लांट जलकर राख हो गया.
जानकारी के अनुसार, कंपनी महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फुल निर्माण का कार्य कर रही थी और यह प्लांट उसी परियोजना का मुख्य बेस कैंप था. आग लगने के बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. मौके पर करीब 5 से 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई एंबुलेंस भी तैनात कर दी थी. राहत की बात यह रही कि इस भीषण आगजनी में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन करोड़ों रुपये की संपत्ति क्षति होने का अनुमान हैं. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसमान तक उठती दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई.
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: अगले 5 दिनों तक बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में IMD का येलो अलर्ट जारी