बिहार में रुपये के लिए समधन को उतारा मौत के घाट, रात को सोई अवस्था में सीने मे दाग दी गोली

पटना में रिश्तों का कत्ल

बिहार में रुपये के लिए समधन को उतारा मौत के घाट, रात को सोई अवस्था में सीने मे दाग दी गोली

पटना के पंचरुखीया थाना क्षेत्र के खरफर गाँव मे रुपये के लेन देन को लेकर रिश्तों का कत्ल किया गया। यहां समधी ने घर मे घुस कर अपनी समधीन को सीने मे गोली मार कर हत्या कर दी।

बिहार में रुपये के लिए समधन को उतारा मौत के घाट रात को सोई अवस्था में सीने मे  दाग दी गोली

रोते-बिलखते परिजन |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना के पंचरुखीया थाना क्षेत्र के खरफर गाँव मे पुलिस के छान बीन मे अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहाँ रुपये के लेन देन को लेकर रिश्तों का कत्ल किया गया। यहां समधी ने घर मे घुस कर अपनी समधीन को सीने मे गोली मार कर हत्या कर दी।

जांच में जुटी FSL की टीम 

इस घटना के बाद पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई। वहीं हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पूरे मामले की छान बीन की, साथ ही मृतक महिला की पहचान खरफर गाँव निवासी संजय पासवान की पत्नी रानी देवी (50) के रूप मे किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। साथ ही हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए FSL की टीम की मदद ली है। 

बकाया रुपये नहीं लौटाने से नाराज था समधी

घटना के संबंध मे बताया जाता है कि संजय पासवान ने अपने समधी बीरू पासवान से भैस खरीदने के लिए एक वर्ष पहले ढाई लाख रुपये लिये थे लेकिन समय से रुपया लौटाने में टाल - मटोल  कर रहा था। जिसपर समधी बीरू को गुस्सा आ गया और रात के संनाटे मे समधी के घर मे घुस गोली चला दी। जिसमे गोली सोई हुई समधन के सीने मे लग गई और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी समधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी मे जुट गई है।

संबंधित सामग्री

Bihar News: सबौर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

बिहार

Bihar News: सबौर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

जिले में नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर के तहत सबौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

नीट री एग्जाम कल: राज्यभर में सुरक्षा कड़ी, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस भी तैनात

बिहार

नीट री एग्जाम कल: राज्यभर में सुरक्षा कड़ी, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस भी तैनात

रविवार को होने वाले नीट री एग्जाम को लेकर राज्यभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस कड़ी में पटना स्थिति बापू परीक्षा केंद्र के बाहर भी सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए गए हैं।

दीक्षांत परेड में शामिल होने जा रहा था परिवार, स्कॉर्पियो पलटने से महिला समेत 5 घायल

बिहार

दीक्षांत परेड में शामिल होने जा रहा था परिवार, स्कॉर्पियो पलटने से महिला समेत 5 घायल

सहरसा जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए।

सहरसा पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह संपन्न, बिहार पुलिस का हिस्सा बने 234 प्रशिक्षु सिपाही

बिहार

सहरसा पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह संपन्न, बिहार पुलिस का हिस्सा बने 234 प्रशिक्षु सिपाही

जिला पुलिस लाइन, सहरसा में शुक्रवार को 2023 बैच के समस्तीपुर जिला बल के 234 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

NEET परीक्षा को लेकर कई रूटों पर नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट

बिहार

NEET परीक्षा को लेकर कई रूटों पर नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट

रविवार को होने वाली नीट की परीक्षा को लेकर पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ऑटो, ई-रिक्शा, बड़े मालवाहक वाहनों के संचालन के लिए गाइडलाइन जारी हुई है।