च्ची की मांग में लड़के ने भरा सिंदूर

बिहार: 10 साल की बच्ची की मांग में सिंदूर भरकर बोला- 'अब ये मेरी पत्नी है', विरोध पर मचा बवाल

By : Shreya Suman
बिहार: 10 साल की बच्ची की मांग में सिंदूर भरकर बोला- 'अब ये मेरी पत्नी है', विरोध पर मचा बवाल

न्यूज़11 भारत 
बिहार/डेस्क:
 बिहार के सहरसा जिले से एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक लड़के ने 10 साल की बच्ची की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया और उसे अपनी पत्नी बताकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ. बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. यह घटना सदर थाना के वार्ड नंबर- 3 की है, जहां बुधवार को यह बच्ची रोजाना की तरह कोचिंग सेंटर से पढ़कर अपने घर लौट रही थी. रास्ते में एक लड़का उसका पीछा करने लगा. वह बच्ची को छेड़ रहा था और उस पर 'कमेंटबाजी' भी कर रहा था. बच्ची उसे नज़रअंदाज़ कर आगे बढ़ रही थी. 

सुनसान जगह पर किया यह काम
जैसे ही रास्ता सुनसान हुआ, लड़के ने बच्ची को रोका और उसके डर जाने पर, उसने अपनी जेब से सिंदूर निकालकर जबरन उसकी मांग भर दी. इसके बाद उसने बच्ची का हाथ पकड़ा और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा. जब लोगों ने पूछा कि वह क्या कर रहा है, तो लड़के ने बेझिझक कहा कि "मैंने इससे शादी की है. अब ये मेरी पत्नी है. इसलिए इसे साथ ले जा रहा हूं."

परिजनों के आने पर हुआ हंगामा
बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे और लड़के को पकड़ लिया. कुछ ही देर में बच्ची के परिजन और लड़के के माता-पिता भी मौके पर आ गए. दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ. इसी बीच, लड़के के परिजनों ने चुपके से लड़के को मौके से भगा दिया.

थाने पहुंचा मामला
हंगामे के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ. लड़की के परिजन न्याय की मांग करते हुए थाने पहुंचे और लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई.
लड़की वालों की मांग है कि पुलिस को लड़के के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि उसने सरेआम उनकी बेटी को छेड़ा और उससे बदसलूकी की. उन्होंने आशंका जताई कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह लड़की को नुकसान भी पहुंचा सकता है. पुलिस ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और इस केस में कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़े: नवरात्रि पर चमकी दिहाड़ी मजदूर की किस्मत, मां दुर्गा के दर्शन करते ही बना लखपति

संबंधित सामग्री

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची से बाहर ले जाने पर विचार किया जा रहा है.

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.