न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार में कल देर रात आचनक मौसम बिगड़ गई थी. आंधी-बारिश के कारण आम जीवन समेत आयोजित कई आयोजन अस्त व्यस्त हो गई. वहीं एक बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पटना में अचानक मौसम बिगड़ने के कारण बड़ा हादसा होते होते रह गया. आपकी जानकारी के लिए बता दें, पटना के डाक बंगला चौराहे पर रामनवमी को लेकर बड़ा कार्यक्रम चल रहा था.
इसी दौरान बांस में बंधी एलइडी लाइट तेज-आंधी तूफान के कारण गिर गई. आयोजन स्थल पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे. हालांकि किसी भी तरीके की कोई नुकसान की खबर नहीं है. बता दें, घटना के समय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन स्टेज पर ही मौजूद थे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया था.
यह भी पढ़ें: डालटनगंज के आजाद नगर सुदना में बजरंग बली की प्रतिमा स्थापित, जल्द बनेगा भव्य मंदिर