न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व तबादलों का दौर लगातार जारी है. इसी क्रम में बिहार सरकार ने राजस्व विभाग में एक बड़ा फेरबदल करते हुए 76 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने रविवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की. इस फेरबदल में कई अधिकारियों को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी और अंचलाधिकारी (CO) के पद पर नियुक्त किया गया है. जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. यह कदम विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है.






यह भी पढ़े: दिल्ली-दरभंगा फ्लाइट से पक्षी टकराया, टला बड़ा हादसा; पांच विमान आसमान में फंसे रहे