न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं. जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को Z+ स्तर की सुरक्षा दी जाएगी, जो देश में सबसे उच्च श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्थाओं में से एक मानी जाती हैं. फिलहाल मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें SSG (स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप) की विशेष सुरक्षा प्राप्त है, जो राज्य के शीर्ष पद पर आसीन नेताओं को दी जाती हैं. बताया जा रहा है कि सीएम पद छोड़ने के बाद भी उन्हें Z+ सुरक्षा के साथ-साथ SSG का सुरक्षा कवर भी मिलता रहेगा.

यह भी पढ़े: बिहारशरीफ शीतला मंदिर हादसे के बाद बड़ा फैसला, सभी धार्मिक स्थलों का होगा सुरक्षा ऑडिट