न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने का बड़ा फैसला लिया है. इस पहल का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को आसान और तेज बनाना है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों को जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आवेदन करने के 24 घंटे के भीतर ही प्रमाण पत्र सीधे मोबाइल या ई-मेल पर उपलब्ध करा दिया जाएगा. इस डिजिटल सुविधा से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी फायदा मिलेगा. अब उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.
यह भी पढ़े: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल