एक्शन

नवादा में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आरोपित गिरफ्तार

नवादा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। 

By : Rani Thakur
नवादा में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आरोपित गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: नवादा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। 

एसपी अभिनव धिमान के निर्देश पर वारिसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने पीएनबी एटीएम के पास छापेमारी कर 22 वर्षीय गणेश कुमार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपित धनी फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस समेत कई कंपनियों के नाम पर लोगों को ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देता था। विश्वास में लेने के बाद आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो और ई-मेल आईडी जैसी जानकारी हासिल कर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रुपये की मांग की जाती थी।

पुलिस ने आरोपित के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक एटीएम कार्ड और 17 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

Investor Meet में नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! एक्सप्रेसवे और वाटर ट्रांसपोर्ट से विकास को मिलेगी रफ्तार

Investor Meet में नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! एक्सप्रेसवे और वाटर ट्रांसपोर्ट से विकास को मिलेगी रफ्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए इंडस्ट्री सेक्टर उद्योग व्यापार बढ़ाने की जरूरत है।

प्रशांत किशोर का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला, अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर बोले- अगर...

प्रशांत किशोर का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला, अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर बोले- अगर...

नामांकन सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और बिहार में बदलाव की जरूरत बताई।

बिहार में बाढ़ पर डिप्टी CM विजय चौधरी का बड़ा बयान, बोले- अगले 48 घंटे स्थिति...

बिहार में बाढ़ पर डिप्टी CM विजय चौधरी का बड़ा बयान, बोले- अगले 48 घंटे स्थिति...

बिहार में बाढ़ की स्थिति पर उप मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है।  

घूमने की खुशी मातम में बदली! बगहा में पेड़ से टकराई कार, आधा दर्जन युवक जख्मी

घूमने की खुशी मातम में बदली! बगहा में पेड़ से टकराई कार, आधा दर्जन युवक जख्मी

पश्चिमी चंपारण के बगहा से बड़ी खबर है। वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य मार्ग पर कंपार्ट भेड़ियारी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 

सोनिया गांधी के बयान पर अशोक चौधरी का पलटवार, बोले- नीतीश कुमार किसी के...

सोनिया गांधी के बयान पर अशोक चौधरी का पलटवार, बोले- नीतीश कुमार किसी के...

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने पर चिंता जताई।