लखीसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रामगढ़चौक में मोबाइल स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश, ...

लखीसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रामगढ़चौक में मोबाइल स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश, 15 मोबाइल व R15 बाइक बरामद

लखीसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई रामगढ़चौक में मोबाइल स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश 15 मोबाइल व r15 बाइक बरामद

न्यूज11  भारत

लखीसराय/डेस्क: लखीसराय जिले की रामगढ़चौक थाना पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी व छीने गए कुल 15 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक R15 रेसिंग बाइक बरामद की गई है.

पुलिस के अनुसार, सोमवार को झुलौना के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार R15 बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे. पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे सड़क पर पैदल चल रहे राहगीरों से मोबाइल छीनकर तेज रफ्तार बाइक से फरार हो जाते थे.गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शेखपुरा जिले के विभिन्न ठिकानों से कुल 15 मोबाइल बरामद किए.

इस कार्रवाई से हाल के दिनों में हुई दो प्रमुख स्नेचिंग की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है.12 मार्च को कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय के रात्रि प्रहरी प्रभात रंजन से ग्राम चोटहा के पास मोबाइल छीना गया था.24 मार्च को काम से लौट रहे बहादुर मिस्त्री से झुलौना के समीप मोबाइल की छिनतई की गई थी.गिरफ्तार आरोपियों में एक की पहचान विपिन कुमार (पिता- जयराम यादव, साकिन- पैगम्बरपुर, थाना- सिरारी, जिला- शेखपुरा) के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) है.जो शेखपुरा जिला के हैं.

छापेमारी टीम में शामिल रहे अधिकारी

एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की निगरानी में गठित टीम में रामगढ़चौक थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार सिंह, एकता कुमारी, महेश कुमार, स.अ.नि. राजकुमार, मनोहर कुमार, शैलेश कुमार त्यागी समेत कई पुलिसकर्मी व चौकीदार शामिल थे.


यह भी पढ़ें: 20 करोड़ की सुपारी पर हत्या! गोपालगंज कृष्णा सिंह मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

DC मंजूनाथ भजन्त्री के दिशा-निर्देश पर रांची जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन

झारखंड

DC मंजूनाथ भजन्त्री के दिशा-निर्देश पर रांची जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन

रांची में जनता दरबार का निरंतर आयोजन: हर सोमवार उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा एवं हर मंगलवार अंचलों में जन समस्याओं का त्वरित समाधान

साउथ प्वाइंट के हिमांशु व हरेकृष्ण ने जेईई मेंस में लहराया परचम, प्राचार्य ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

झारखंड

साउथ प्वाइंट के हिमांशु व हरेकृष्ण ने जेईई मेंस में लहराया परचम, प्राचार्य ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

गांडेय में मनरेगा आम बागवानी में लगी आग, दो लाभुकों के सभी पौधे नष्ट.

झारखंड

गांडेय में मनरेगा आम बागवानी में लगी आग, दो लाभुकों के सभी पौधे नष्ट.

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

झारखंड

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा

झारखंड

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा