भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 6 किलो गांजे के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 6 किलो गांजे के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई 6 किलो गांजे के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

शंभू भगत/न्यूज11 भारत

भागलपुर/डेस्क: रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने एक बार फिर आपसी समन्वय का शानदार उदाहरण पेश किया है. भागलपुर रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने दो महिला तस्करों को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार दोनों महिलाओं के पास से कुल 6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. गिरफ्तार महिलाएं भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के छोटी परबत्ता इस्माइलपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं.

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे इस गांजे की खेप को दिल्ली ले जाने की फिराक में थीं. मामले को लेकर रेल एसपी ने मीडिया को बताया कि पिछले 15 दिनों से आरपीएफ और जीआरपी के बीच बेहतर तालमेल के कारण अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की थी और सुल्तानगंज में एक चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया गया था.

रेल एसपी ने कहा कि बेहतर समन्वय से हमेशा बेहतर परिणाम मिलते हैं और पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन महिलाओं के पीछे कौन सा बड़ा गिरोह सक्रिय है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या ये महिलाएं पहले भी तस्करी में शामिल रही हैं या केवल कैरियर के रूप में काम कर रही थीं.

यह भी पढ़ें: विवाहिता ने मायके में जहर खाकर की आत्महत्या, पति पर ऑनलाइन जुए और प्रताड़ना का आरोप

संबंधित सामग्री

ईद व रामनवमी को लेकर देवरी थाने में शांति समिति की बैठक, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील

झारखंड

ईद व रामनवमी को लेकर देवरी थाने में शांति समिति की बैठक, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील

लेस्लीगंज के डबरा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, ससुराल आए युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

झारखंड

लेस्लीगंज के डबरा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, ससुराल आए युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

विधायक नवीन जायसवाल की बेटी की शादी में शामिल होकर राज्यपाल ने नवदम्पती को दिया सुखमय जीवन का आशीर्वाद

झारखंड

विधायक नवीन जायसवाल की बेटी की शादी में शामिल होकर राज्यपाल ने नवदम्पती को दिया सुखमय जीवन का आशीर्वाद

Breaking: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से जुड़े मारपीट मामले में MP/MLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला 25 मार्च को

झारखंड

Breaking: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से जुड़े मारपीट मामले में MP/MLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला 25 मार्च को

चैती छठ को लेकर तैयारियां तेज, व्रतियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं : नपं अध्यक्ष

झारखंड

चैती छठ को लेकर तैयारियां तेज, व्रतियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं : नपं अध्यक्ष