डोभी में शराब तस्करी का भंडाफोड़, डिजायर कार से 108 लीटर विदेशी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

डोभी में शराब तस्करी का भंडाफोड़, डिजायर कार से 108 लीटर विदेशी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

डोभी में शराब तस्करी का भंडाफोड़ डिजायर कार से 108 लीटर विदेशी शराब जब्त तीन गिरफ्तार

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  मद्यनिषेध विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में डोभी स्थित डोभी  समेकित जांच चेकपोस्ट पर अवैध विदेशी शराब की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. जांच के दौरान एक डिजायर कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच चेकपोस्ट पर वाहन जांच के क्रम में झारखंड नंबर की डिजायर कार (पंजीयन संख्या JH-05CD-5509) को रोका गया. तलाशी लेने पर कार के अंदर छिपाकर रखी गई 108 लीटर विदेशी शराब (कुल 192 बोतल) बरामद की गई. इसके बाद पुलिस ने वाहन समेत शराब को जब्त कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चालक अशोक रजक (24 वर्ष), पिता भागीरथ रजक, निवासी फतेहपुर थाना क्षेत्र, जिला गया के रूप में की गई है. वहीं अन्य दो आरोपी रोहित कुमार (21 वर्ष), पिता कमलेश कुमार, निवासी सतगावां, थाना हरिहरगंज, जिला पलामू (झारखंड) तथा अमरदीप कुमार (25 वर्ष), पिता जुलुस महतो, निवासी महेश लेटा, थाना किउल, जिला लखीसराय बताए गए हैं.

जब्त की गई डिजायर कार का चेसिस नंबर MA3CZF63SJE335715 एवं इंजन नंबर K12MN2197207 बताया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए जांच के उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा.
इस छापेमारी दल में मद्यनिषेध विभाग के सब इंस्पेक्टर बन्टी यादव, विजय कुमार, हलेन्द्र कुमार, कमल किशोर के साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल थे. पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 126 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

देश-विदेश

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार