न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: वैशाली जिले के करतहां थाना क्षेत्र के घटारो गांव में भारी मात्रा में पिस्टल, गोली और मैगजीन बरामद की है. मालूम हो की आगामी 6 नवंबर को बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है, जिसे लेकर जिले में पुलिस व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसी दौरान STF को गुप्त सूचना मिली कि घटारो निवासी उमाशंकर सिंह के घर मे भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र रखा गया है. जिसके बाद STF और कारतहाँ थाना की पुलिस ने संयुक्त करवाई शुरू कर दिया. जहां घटारो निवासी उमाशंकर सिंह के घर पर देर शाम छापेमारी किया गया जहां से घर मे छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में पिस्टल, मैगजीन और गोली बरामद किया गया है. वही घर से एक महिला को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. वही इस संबंध में लालगंज सदर टू एसडीपीओ गोपाल मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि शनिवार की रात STF को सूचना मिली कि घटारो गांव में बड़ी मात्रा में हथियार रखा हुआ है, जिसके बाद STF एवं करतहां थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घटारो दक्षिणी पंचायत निवासी उमाशंकर सिंह के घर छापेमारी की जहां छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो ऑटोमैटिक 9 एम एम पिस्तौल तथा दो मैगजीन, दो 0.32 एम एम पिस्तौल सिविल तथा दो मैगजीन, 9 एम एम 9 राउंड तथा दो मैगजीन, देशी रिवॉल्वर, 9 एम एम गोली 18 पिस, 7.65 गोली 12 पिस, 7.62 गोली 5 पिस 8 एम एम गोली 5 पिस दो हॉलिस्टर जिसमें एक में बेल्ट लगा हुआ था. पिस्तौल रखने बाला बॉक्स जिसमें हथियार साफ करने बाला सामग्री रखा हुआ था.
रिवॉल्वर बट का दो प्लास्टिक कवर आदि बरामद किया गया है. जिसके बाद पुलिस ने उमाशंकर सिंह की पत्नी मुनचुन देवी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कि तो गिरफ्तार मुनचुन देवी ने बताई की उक्त हथियार घर के बगल के बीरेंद्र सिंह जो अपने ससुराल जा रहे थे तो उसे रखने के लिए दिए थे. जिसके बाद STF की दूसरी टीम ने बिरेंद्र सिंह के ससुराल जो मुजफ्फरपुर के पारू में है वहां छापेमारी कर वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपित से पूछ ताछ कि जा रही है और यह पता लगाने की प्रयास किया जा रहा है कि इन हथियारों को एकत्रित करने का इनका उद्देश्य क्या था. वही दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और बरामद हथियार की जब्त कर अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है. वैसे सूत्रों ने बताया कि STF के द्वारा घटारा गांव के एक नामचीन व्यक्ति का फोन सर्विलांस पर था इसी दौरान वीरेंद्र सिंह ने उक्त व्यक्ति को फोन कर बताया कि छठ महापर्व के दौरान वह अपना काला बैग जिसमें उनके द्वारा दी गई समान है. वह वापस ले जाए जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने वीरेंद्र सिंह को उक्त बैग पड़ोसी मुनचुन देवी के यहां रखने के लिए बोला इसी के बाद STF एवं करतहां पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है.
यह भी पढ़े: छठ के लिए हुआ फलों का बाजार गुलजार, छठ महापर्व को लेकर भरनो का फल बाजार तैयार