न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई. प्रशासन के साथ हुई एक घंटे लंबी बैठक के बाद डॉक्टरों को सुरक्षा और सुरक्षित वातावरण का लिखित आश्वासन मिलने के बाद जेडीए ने हड़ताल वापस ले ली और तुरंत काम पर लौट आए.
हड़ताल के दौरान हुई परेशानी
हालांकि हड़ताल के दौरान करीब चार घंटे तक इमरजेंसी और ओपीडी सेवाएं पूरी तरह ठप रही. इस वजह से मरीज और उनके तीमारदार अस्पताल में भटकते रहे और बड़ी संख्या में मरीज बिना इलाज के वापस लौट गए. दो दिनों की हड़ताल में ओपीडी के 4,400 से अधिक मरीज इलाज के लिए नहीं आ सके. इमरजेंसी में 250 सबसे गंभीर मरीजों को भर्ती नहीं किया जा सका. वहीं, 70 से अधिक मरीज इलाज न मिलने के कारण अस्पताल छोड़कर चले गए.
सुरक्षा का लिया आश्वासन
जूनियर डॉक्टरों को आश्वासन मिला कि इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहेगी. इस लिखित आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त कर कार्यभार संभाला.
यह भी पढ़े: बिहार समेत 22 ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी, 4 गिरफ्तार.. क्या दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा है कनेक्शन?