जगदीशपुर मध्य निषेध पुलिस ने 80 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब किया जब्त ,एक को किया गिरफ्तार 

By : News11 Bharat
जगदीशपुर मध्य निषेध पुलिस ने 80 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब किया जब्त ,एक को किया गिरफ्तार 

संजय श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
जगदीशपुर मध्य निषेध एवं उत्पाद विभाग थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए. विशेष चेकिंग अभियान के दौरान धनगाई थाने क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर मोड़ के समीप से एक 12 चका ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो जांच के दौरान ट्रक में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब  बरामद की गई. मौके से कुल 740 काटन में कुल 19860 बोतल, 6595.56 लीटर अंग्रेजी शराब को जब्त किया. बरामद शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 80 लख रुपये आंका जा रहा है, जो सभी साइज के 19860 बोतल मे पैक है. 

कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार चालक की पहचान फारुख अंसारी, चिरुडीह पो0 मुडभंगा थाना दुमका जिला दुमका का रहने वाला बताया जाता है. पुलिस को आशंका है कि इस तस्करी के पीछे अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह सक्रिय है. फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़े: कटिहार में खूनी खेल: फेसबुक, इश्क और कत्ल! 5 साल पहले पति, अब पत्नी का सीना गोलियों से छलनी
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.