न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत आज औद्योगिक विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है. आर्थिक सर्वेक्षण 2025–26 इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भारत न केवल तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, बल्कि वैश्विक चुनौतियों के बीच एक मजबूत और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है.
पूर्व मंत्री सह जाले विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जहाँ कई देशों की औद्योगिक रफ्तार धीमी पड़ी है, वहीं भारत में मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा, ऑटोमोबाइल, स्टील और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है. यह मोदी सरकार की ठोस नीतियों, सुधारों और स्पष्ट विज़न का परिणाम है.
उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत ने निर्णायक प्रगति की है. घरेलू उत्पादन में वृद्धि और आयात पर निर्भरता में कमी से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है. साथ ही ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेक्टर में भारत आज वैश्विक मंच पर नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है. PLI योजनाओं के माध्यम से भारत को भविष्य की मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का कार्य किया जा रहा है.
जीवेश कुमार ने कहा कि स्टील और सीमेंट उत्पादन में मजबूती ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई गति दी है. राष्ट्रीय राजमार्ग, औद्योगिक कॉरिडोर और निर्माण क्षेत्र में हो रहे रिकॉर्ड कार्य यह दर्शाते हैं कि मोदी सरकार की विकास योजनाएँ ज़मीन पर उतर रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि औद्योगिक विकास का सीधा लाभ देश के युवाओं को मिल रहा है. निवेश बढ़ने से रोज़गार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और भारत वैल्यू चेन में ऊपर की ओर बढ़ते हुए हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में अग्रसर है.
अंत में जीवेश कुमार ने कहा कि “यह उपलब्धियाँ किसी संयोग का परिणाम नहीं हैं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मज़बूत नीयत, स्पष्ट नीति और निर्णायक नेतृत्व की जीत हैं. नया भारत अब सिर्फ़ सपने नहीं देखता, बल्कि परिणाम देता है.” मोदी है तो मुमकिन है. नया भारत – सशक्त भारत