समस्तीपुर में अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी, आगजनी भी की गयी

By : News11 Bharat
समस्तीपुर में अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी, आगजनी भी की गयी

अफरोज आलम/न्यूज11  भारत

समस्तीपुर/डेस्क: हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ स्थित सुन्दरिया नगर में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस को अतिक्रमणकारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. अतिक्रमणकारियों ने टीम पर हमला कर दिया. इस दौरान रोड़ेबाजी हुई. वहीं करीब एक दर्जन लोग चोटिल हो गये. प्रशासन की ओर से जेसीबी से लगभग 280 झुग्गी झोपड़ियां, खपरापोश व एस्बेस्टस के घरों को हटाया गया. इस दौरान पत्थरबाजी व आगजनी की घटनाएं भी हुई. इसमें एक महिला हीरा देवी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई. प्रशासन ने दमकल मंगवा कर आग पर काबू पाया. इसके बाद अतिक्रमण हटाया गया. मौके पर एसडीएम संदीप कुमार, डीएसपी संजय सिन्हा, सीओ पुष्पलता कुमारी, बीडीओ मनोज कुमार आदि मौजूद थे.सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी संख्या में पुलिस कर्मियों को बुलाया गया था. मंगलगढ़ कोठी के 13 एकड़ भूमि को वर्ष 1993 में अतिक्रमण कारियों ने कब्जा कर लिया. जिसका नाम सुन्दरैया नगर रखा. यह भूमि मंगलगढ़ गांव के समीप पड़ता है. जो दुधपुरा बाजार से आधे किलोमीटर पर स्थित है. इस संबंध में कोठी के प्रबंधक विपीन कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 1993 में 280 लोगों ने 13 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था जिस पर मुकदमा चला. उच्च न्यायालय के आदेशानुसार अतिक्रमण खाली कराया जा रहा है. उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस प्रशासन मंगलगढ़ सुन्दरियां नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची. इसी क्रम में सुन्दरियां नगर के झोपड़ियां में आग लग गई. आग लगी या लगा दी गयी, यह जांच का विषय है. आग बुझाने में पुलिस प्रशासन परेशान नजर आ रही थी. आनन-फानन में दमकल मंगवाया गया. फिर दमकल से आग पर काबू पाया गया. लगभग एक दर्जन घर जल गये जबकि गन्ने के खेत में भी आग लग गई. जिस पर प्रशासनिक पहल से काबू पाया गया.

यह भी पढ़ें: सुपौल में भीषण अगलगी, 6 परिवारों के घर जले, आधा दर्जन मवेशियों की मौत, 50 लाख की क्षति

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.