नवादा के रजौली में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम दिया, 17 फरवरी तक नहीं हटाए तो बुलडोजर से कार्रवाई

By : News11 Bharat
नवादा के रजौली में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम दिया, 17 फरवरी तक नहीं हटाए तो बुलडोजर से कार्रवाई

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के नवादा जिले के रजौली में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है. नगर पंचायत में बढ़ते जाम और सड़कों पर अवैध कब्जों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी गई है. रजौली प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में सीओ सह नगर पंचायत के प्रभारी ईओ गुफरान मजहरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें बाजार के स्थायी और अस्थायी दुकानदारों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

अंचलाधिकारी ने सभी अतिक्रमणकारियों को 17 फरवरी तक का समय देते हुए अल्टीमेटम दिया है. उन्हें स्वेच्छा से अपने अवैध निर्माण और दुकानें हटाने को कहा गया है. निर्धारित समय सीमा के भीतर ऐसा न करने पर प्रशासन बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त अभियान शुरू करेगा. इस अभियान में होने वाले व्यय की भरपाई भी संबंधित दुकानदारों से ही की जाएगी.
इससे पहले, रजौली बाजार के अवैध ठेला चालकों और अन्य अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर कुल 259 लोगों को नोटिस जारी किया गया था. इसी क्रम में हुई सुनवाई के दौरान लगभग 200 दुकानदार अंचल कार्यालय पहुंचे. हालांकि, सीओ के समक्ष सुनवाई में कोई भी व्यक्ति प्रश्नगत सरकारी भूमि से संबंधित वैध दस्तावेज या मालिकाना हक का प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका. प्रशासन ने सख्त लहजे में कहा है कि बजरंगबली चौक से पुरानी बस स्टैंड और मुख्य चौक से ब्लॉक रोड तक की संकरी हो चुकी सड़कों को हर हाल में खाली कराया जाएगा. इसका उद्देश्य आम जनता को रोज-रोज के जाम से मुक्ति दिलाना है.

यह भी पढ़े: भ्रष्टाचार के आरोप पर रेलवे की त्वरित कार्रवाई, सूचना मिलते ही दो घंटे के भीतर टीटीई निलंबित
 
संबंधित सामग्री

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.