बिहार विधानसभा चुनाव 2025

छपरा में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में चौकीदार ने थमाया था राजनीतिक झंडा, एसएसपी ने किया निलंबित

सैप चालक ने लगाया राजनीतिक नारा, एसएसपी ने किया सेवामुक्त

By : News11 Bharat
छपरा में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में चौकीदार ने थमाया था राजनीतिक झंडा, एसएसपी ने किया निलंबित

पवन कुमार सिं/न्यूज11  भारत

छपरा/डेस्क:  गत 28 अक्टूबर को सोशल मीडिया (व्हाट्सएप) पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक पुलिस कर्मी एक विशेष राजनीतिक दल का चुनाव चिह्न अंकित झंडा दूसरे व्यक्ति को देते हुए दिख रहा था. वीडियो के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अंचल पुलिस निरीक्षक, मुफ्फसिल अंचल को जांच का निर्देश दिया. जांच के बाद पुष्टि हुई कि वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी अवतारनगर थाना में पदस्थापित चौकीदार संख्या 6/7 दिनेश कुमार उर्फ दिनेश राय है.

जांच रिपोर्ट में पाया गया कि चौकीदार द्वारा राजनीतिक झंडा देना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. इसके बाद एसपी सारण ने 3 नवंबर से दिनेश कुमार उर्फ दिनेश राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया तथा विभागीय कार्रवाई के तहत 7 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया. साथ ही, इस मामले में अवतारनगर थाना कांड संख्या 289/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

सैप चालक ने लगाया राजनीतिक नारा, वीडियो हुआ वायरल, एसएसपी ने किया सेवामुक्त

वायरल वीडियो में कुछ व्यक्ति एक राजनीतिक पार्टी के समर्थन में नारे लगाते दिखे. जांच में वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति सैप चालक संख्या 4279460H उदय कुमार सिंह पाया गया, जो उस समय ERSS इसुआपुर थाना में प्रतिनियुक्त था.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा 2 की जांच में यह पुष्टि हुई कि उक्त चालक ने सार्वजनिक रूप से राजनीतिक नारे लगाकर आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन किया है. अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय)-सह-राज्य नोडल पदाधिकारी, बिहार, पटना द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, सरकारी कर्मियों द्वारा किसी राजनीतिक दल के समर्थन में प्रचार या नारा लगाना RP एक्ट की धारा 129 के तहत दंडनीय अपराध है.

इस आधार पर एसपी सारण द्वारा उदय कुमार सिंह का अनुबंध तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें सेवा से मुक्त कर दिया गया. साथ ही मशरक थाना कांड संख्या 458/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है.

क्या कहना है एसपी सारण का?

“सारण पुलिस आदर्श आचार संहिता के पालन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है. किसी भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी द्वारा राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निर्वाचन की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.”  

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सारण पुलिस की बड़ी कारवाई, हथियार सहित 23 लाख नकद व आभूषण बरामद

संबंधित सामग्री

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए